Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Viral Video News : सीकर में 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का आरोप, SFI का घेराव ऐलान

, ,

Viral Video News : सीकर में 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का आरोप, SFI का घेराव ऐलान

Bhadhadar school controversy over alleged cheating in board exam

वीडियो वायरल, SFI ने दी शिक्षा विभाग घेराव की चेतावनी
सीकर जिले के भढाडर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल के आरोप सामने आए हैं। मामले को लेकर छात्र संगठन Student Federation of India (SFI) ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।


YouTube video

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी

SFI के प्रदेशाध्यक्ष Vijendra Dhaka ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो जारी किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में स्कूलों में नकल का “खुला खेल” चल रहा है।

वीडियो में स्कूल की शिक्षिकाएं आपस में बहस करती नजर आ रही हैं।

एक शिक्षिका नकल होने की बात पर जोर देती दिखती हैं, जबकि अन्य इसे नकारते हुए उन्हें समझाने का प्रयास कर रही हैं। इसी दौरान एक शिक्षिका गुस्से में कहती सुनाई देती हैं
“मैं खुद नकल करवाऊंगी, जो रोक सकता है, रोक ले।”


तबादले और स्टे से जुड़ा विवाद

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक प्रधानाध्यापिका के तबादले और कोर्ट से मिले स्टे के बाद उनकी पुन: स्कूल में वापसी से जुड़ा है।

इस घटनाक्रम के बाद स्कूल में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।


जांच और घेराव की चेतावनी

SFI ने मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संगठन ने सोमवार को जिला शिक्षा विभाग के घेराव का ऐलान किया है।

प्रेस वार्ता में SFI के जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष राजू बिजारणियां, जिला सचिव राकेश मुवाल और धोद सचिव अभिषेक महला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


शिक्षा विभाग का क्या कहना है?

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी Vikram Singh Shekhawat ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।