Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में दुबई बेस्ड चिटफंड ‘क्रोमेटा’ अंतराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़

, ,

Video News : झुंझुनू में दुबई बेस्ड चिटफंड ‘क्रोमेटा’ अंतराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़

Jhunjhunu police bust Chrometa chit fund scam in Singhana

11 लग्जरी गाड़ियां,15 मोबाइल,3 लैपटॉप जब्त और 5 गिरफ्तार

झुंझुनूं पुलिस ने सिंघाना कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई बेस्ड प्रतिबंधित ‘क्रोमेटा’ चिटफंड कंपनी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने इस मामले में कंपनी के टॉप 5 प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 11 लग्जरी गाड़ियां, 15 मोबाइल और 3 लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं।


YouTube video

निवेश के नाम पर लोगों को दिया जा रहा था लालच

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लोगों को पानी के जहाज, दुबई में फ्लैट, मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी महंगी गाड़ियों के इनाम का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित कर रहा था।

आरोपी USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में निवेश के नाम पर झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।


सिंघाना में सेमिनार के दौरान पुलिस ने मारी दबिश

15 मार्च को सिंघाना के कृष्णा मैरीज गार्डन में कंपनी की ओर से एक सेमिनार आयोजित किया गया था

इस कार्यक्रम में लोगों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए नई स्कॉर्पियो गाड़ी को इनाम के रूप में सजा कर रखा गया था और निवेश करने पर जल्दी पैसे दोगुने होने का झांसा दिया जा रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मैरिज गार्डन में दबिश देकर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।


किसी सरकारी संस्था में रजिस्टर्ड नहीं थी कंपनी

पुलिस जांच में सामने आया कि क्रोमेटा चिटफंड कंपनी भारत में सेबी, आरबीआई और एमसीए सहित किसी भी सरकारी संस्था में रजिस्टर्ड नहीं है

यह कंपनी खुद को दुबई (UAE) में रजिस्टर्ड बताकर लोगों से निवेश करवाती थी और बाद में पैसे लेकर फरार होने की योजना बना रही थी।

पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों के करोड़ों रुपये की ठगी होने से बच गए।


ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  • ख्यालीराम सैनी (ढाणी खाईवाला बबाई)
  • मुकेश कुमार कुमावत (सूर्यविहार झुंझुनूं)
  • नरेंद्र कुमावत (मोहाली, पंजाब)
  • गंगा शर्मा (डेरा बस्सी, पंजाब)
  • राकेश कुमार (ढाणा, सिंघाना)

पुलिस कर रही गहन जांच

इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अंजाम दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी नोपाराम भाकर के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur