Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में दो बाइक चोरी: CCTV में कैद हुए संदिग्ध

सूरजगढ़ के वार्ड 25 में रातों-रात दो बाइक चोरी, पुलिस जांच तेज


CCTV footage of bike theft suspects in Surajgarh Jhunjhunu

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। कस्बे के वार्ड नंबर 25 में घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को अज्ञात चोर देर रात चोरी कर ले गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई और बाइक बरामदगी की मांग की है।

सुबह उठे तो दोनों बाइक गायब मिलीं

YouTube video

पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद पुत्र बाबूलाल कुम्हार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 15 मई 2026 की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिलें घर के बाहर खड़ी की थीं।

चोरी हुई मोटरसाइकिलों के नंबर RJ 18 SU 3534 और RJ 18 XS 5050 बताए गए हैं।

सुबह करीब 7 बजे जब वह काम पर जाने के लिए बाहर आए तो दोनों बाइक मौके से गायब मिलीं। इसके बाद आसपास तलाश और पड़ोसियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV में कैद हुए संदिग्ध

मामले में सामने आए CCTV फुटेज ने पुलिस जांच को नई दिशा दी है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक पीले रंग के कपड़े से चेहरा ढंके दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दोनों युवक पहले बाइक को पैदल घसीटते हुए ले जाते नजर आए।

एक अन्य फुटेज में चार अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक तेज रफ्तार में जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ताराचंद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के अन्य CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में डर

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी की जरूरत है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur