Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Jhunjhunu Video News : चिड़ावा में बाईपास तिराहे से पिकअप चोरी, CCTV में कैद

Pickup vehicle being stolen at Surajgarh bypass

देर रात हुई वारदात, पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में स्थित सूरजगढ़ बाईपास तिराहे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पिकअप चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोर पिकअप गाड़ी को चोरी कर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।


YouTube video

CCTV फुटेज आया सामने

मिली जानकारी के अनुसार चोर सुनसान का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो गए। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।


पीड़ित ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट

पीड़ित महेंद्र सिंह डूडी ने इस संबंध में सूरजगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उन्होंने वाहन की जल्द बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur