Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में हादसा : चुंगी पर पलटा ट्रक, दुकान तहस-नहस

, ,

Video News : झुंझुनूं में हादसा : चुंगी पर पलटा ट्रक, दुकान तहस-नहस

काजड़ा चुंगी पर देर रात हादसा, ट्रक की चपेट में आई दुकान


Overturned truck damages fruit and vegetable shop in Surajgarh

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

काजड़ा चुंगी के पास लोहारू की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुकान को पहुंचा भारी नुकसान

YouTube video

हादसे के दौरान ट्रक सड़क किनारे स्थित फल-सब्जी की दुकान पर जा गिरा।

टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

जोरदार आवाज सुन जुटे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा मध्य रात्रि के बाद हुआ।

ट्रक पलटने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

बड़ा हादसा टला

घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने से बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

चालक पर नशे में होने का आरोप

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur