Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत

, ,

Video News : झुंझुनू में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत

Car damaged after truck collision in Surajgarh

सूरजगढ़ कस्बे के फरट चौराहे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में कार सवार गोपाल और प्रदीप घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।

YouTube video

बस से भी टकराई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर घूम गई और दूसरी दिशा से आ रही एक बस से जा टकराई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बस में सवारियों की संख्या अधिक होती या टक्कर और तेज होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सामाजिक संस्था ने दिखाई तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।

समिति की एंबुलेंस से दोनों घायलों को तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

फरट चौराहे पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फरट चौराहे पर हादसा, बस से टकराई अनियंत्रित कार

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur