Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में टोल बूथ पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 3 घायल

, ,

Video News : झुंझुनूं में टोल बूथ पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 3 घायल

Truck crashes into car at Surajgarh toll plaza in Jhunjhunu

रघुनाथपुरा टोल बूथ पर भीषण हादसा, कार में फंसे यात्रियों को पुलिस ने निकाला

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा टोल बूथ पर सोमवार अल सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए टोल बूथ पर खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का खौफनाक मंजर वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

डिवाइडर तोड़कर टोल बूथ में घुसा ट्रक

YouTube video

टोलकर्मियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक सूरजगढ़ की ओर से आया और नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने पहले टोल बूथ का डिवाइडर तोड़ा और फिर वहां खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार के आगे एक बोलेरो वाहन खड़ा था, जिससे कार दोनों वाहनों के बीच फंस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में फंसे यात्री, मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद कार लॉक हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सालासर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सालासर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान राहुल पुत्र मनोज, समीर पुत्र संदीप निवासी दरियापुर दिल्ली तथा कृष्ण पुत्र नाथूराम निवासी लोहारू के रूप में हुई है। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CCTV में कैद हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बेहद भयावह था और कार सवारों का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। पूरी घटना टोल बूथ पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ट्रक चालक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur