Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में संदीग्ध गतिविधियों में 4 महिलाओ सहित 7 गिरफ्तार

, ,

Video News : झुंझुनू में संदीग्ध गतिविधियों में 4 महिलाओ सहित 7 गिरफ्तार

Jhunjhunu police raid arrests seven including foreign woman

गिरफ्तार महिलाओ में एक विदेशी युवती भी शामिल

झुंझुनू, पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनू की टीम ने आज शहर में चलाए गए अभियान में संदीग्ध गतिविधियों में शामिल 7 लोगो को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में संलिप्त 3 पुरूष व एक विदेशी महिला सहित 4 महिलाओ को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube video

पूरी कार्रवाई एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत अतिरक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व गोपाल सिंह ढाका वृताधिकारी वृत झुन्झुनू शहर के सुपरविजन में श्रवण कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली झुन्झुनू के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

टीम ने आज अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु अभियान चलाकर झुन्झुनू शहर में कैफे, रेस्टोरेंट, बार, स्पा सेन्टर इत्यादी पर छापेमारी कर संदीग्ध गतिविधियों में संलिप्त पंच देव मंदिर रोड पर स्थित सेंटर से संदीग्ध संदीप पुत्र महेश कुमार जाति माली उम्र 25 साल निवासी चिराणा थाना गोढडा जिला झुन्झुनू, अकरम पुत्र चुना खा जाति पठान उम्र 25 साल निवासी अलीगढ पुलिस थाना अलीगढ जिला अलीगढ, नितेश पुत्र शिशराम जाति जाट उम्र 40 साल निवासी पाटोदिया ट्रांस्पोर्ट के पास मोदी कस्बा झुन्झुनू व काजल पुत्री रणजीत जाति पंडित उम्र 32 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी रोहतक हरियाणा, रोमसर साईफान पुत्री साईफान उम्र 38 साल निवासी बैंककोक थाईलेण्ड, रुबिना खातुन पत्नी जमालुदीन जाति मुस्लिम उम्र 21 साल निवासी घोवाटी थाना बुराबरी जिला मोयंक, पुजा पुत्री जय सिंह जाति गवार उम्र 25 साल निवासी बुद्घी मजोली को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया जाकर पेश न्यायालय किया गया ।

पुलिस का कहना है कि संदीग्ध गतिविधियों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाकर आगे भी उक्त तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पूर्व में भी पुलिस द्वारा पंच देव मंदिर रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur