Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में टायर दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

, ,

Video News : झुंझुनू में टायर दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Firefighters controlling fire at tire shop in Chirawa market

चिड़ावा में देर रात दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के कबूतर खाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10 बजे एक टायर पंचर की दुकान में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही दुकान से तेज धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

YouTube video

दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका अग्निशमन विभाग तुरंत सक्रिय हुआ।

दमकल कर्मी दयाराम और रविंद्र मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने बताया, “अगर समय पर दमकल नहीं पहुंचती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।”

पुलिस भी पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए लोगों को दुकान से दूर रहने की हिदायत दी और हालात का जायजा लिया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी आग की वजह हो सकती है।
प्रशासन द्वारा दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur