संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास हुआ हादसा
चूरू जिले के रतनगढ़ मेगा हाईवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
रोल से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से रोल भरकर ट्रेलर जयपुर की ओर जा रहा था।
जब ट्रेलर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर में भरे रोल सड़क किनारे बिखर गए।
चालक गुरप्रीत सिंह गंभीर घायल
हादसे में पंजाब के मुक्तसर निवासी 43 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका मौके पर पहुंचे और घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने पहुंचकर ली जानकारी
हादसे की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट
