Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू: होली से पहले अवैध विस्फोटक जब्त,आरोपी साजिद अली गिरफ्तार

, ,

Video News : झुंझुनू: होली से पहले अवैध विस्फोटक जब्त,आरोपी साजिद अली गिरफ्तार

Police seize illegal explosives and firecrackers from Udaipurwati house

उदयपुरवाटी पुलिस ने की अवैध विस्फोटक पर बड़ी कार्रवाई

उदयपुरवाटी, झुंझुनूं: होली पर्व से पहले पुलिस थाना उदयपुरवाटी ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी साजिद अली पुत्र गुलाब के मकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान 51 किग्रा अवैध विस्फोटक सामग्री और तैयार सुतली बम/पटाखे जब्त किए गए। आरोपी को बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका:
यह कार्रवाई बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत, आरपीएस के मार्गदर्शन और महावीर सिंह शेखावत, आरपीएस, वृत्ताधिकारी नवलगढ़ के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक रामपाल मीणा की अगुवाई में की गई।

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड:
साजिद अली के खिलाफ पूर्व में भी विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पिछले प्रकरण संख्या 316/2023 दिनांक 12.07.2023 में धारा 304A, 336, 286 भादस और 5/9(बी)(बी1) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस का संदेश:
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध विस्फोटक सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी और त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सकेगा।

शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू