Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : ACB Action सरपंच की शिकायत पर बाबू 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

, ,

Video News : ACB Action सरपंच की शिकायत पर बाबू 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB arrests junior assistant taking bribe in Churu

मनरेगा भुगतान पास करने के बदले 15 हजार की मांग, 5 हजार लेते पकड़ा गया

चूरू। श्रीगंगानगर एसीबी की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चूरू जिला परिषद में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सुभाष चन्द्र शर्मा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

कार्रवाई का नेतृत्व सीआई राजेन्द्र कुमार ने किया।


YouTube video

15 हजार रुपये की थी कुल मांग

एसीबी के अनुसार, जैतासर के सरपंच ने ऑनलाइन 1024 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

परिवादी ने बताया कि आरोपी मनरेगा वर्ष 2023-24 के लंबित भुगतान को पास करने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

  • 10 हजार रुपये आरोपी ने पहले ही फोन-पे के माध्यम से ऑनलाइन ले लिए थे।
  • शेष 5 हजार रुपये नकद देने का दबाव बनाया जा रहा था।

राशि नहीं देने पर भुगतान रोकने की धमकी भी दी जा रही थी।


चाय की थड़ी पर रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की।

टीम ने आरोपी को जिला परिषद परिसर के पास एक चाय की थड़ी पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।


1024 पर दर्ज हुई थी शिकायत

सीआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि परिवादी ने 15 फरवरी को ऑनलाइन 1024 पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

परिवादी ने यह भी कहा था कि वह कार्रवाई चूरू टीम से नहीं करवाना चाहता, इसलिए श्रीगंगानगर एसीबी टीम द्वारा कार्रवाई की गई।


कार्रवाई में शामिल टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में संजीव कुमार, भवानी सिंह, पंकज शर्मा, धर्मवीर, आशीष कुमार, मनजीत और राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur