Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : आत्महत्या प्रकरण के बाद आक्रोश, सड़क जाम

Anger and road blockade following suicide incident

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

रतनगढ़ के वार्ड 16 में 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रकरण में परिजनों ने आक्रोश प्रकट करते हुए स्टेशन सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने आक्रोशित लोगों से समझाइश का प्रयास किया।

YouTube video

मामले के अनुसार  रतनगढ़ के वार्ड संख्या 16 निवासी पप्पू सांसी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। लेकिन परिजन एवं समाज के लोग आक्रोशित हो गए तथा जिला अस्पताल के पास अम्बेडकर सर्किल के पास स्टेशकन सड़क को जाम कर दिया तथा धरने पर बैठ गए।

आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पप्पू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए, तभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाकर शव लिया जाएगा।

शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur