Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन युवक गिरफ्तार

, ,

Video News : झुंझुनू में अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन युवक गिरफ्तार

Chidawa police conducting raid and arresting three suspects

चिड़ावा पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर दी दबिश

चिड़ावा, मनीष शर्मा। सोमवार को चिड़ावा पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से शहर में ऐसी गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।


YouTube video

कार्रवाई का विवरण

थाना प्रभारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

सीआई गुर्जर ने कहा कि पुलिस की नजर शहर में 24 घंटे बनी रहती है। उन्होंने युवाओं को आगाह किया कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें।

पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें, क्योंकि कई बार पढ़ाई के नाम पर युवा गलत संगत या गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं।


कार्रवाई में शामिल अधिकारी

  • थाना प्रभारी: आशाराम गुर्जर
  • हेड कांस्टेबल: अमित (चालक)
  • कांस्टेबल: अमित सिहाग
  • कांस्टेबल: विकास डारा

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur