Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में वन विभाग टीम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Chirawa police arrest accused after forest vehicle collision

सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश, न्यायालय में पेशी आज

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

आरोपी सुमित को सरकारी वाहन को टक्कर मारकर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई बृजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देश पर की गई।


YouTube video

क्या है पूरा मामला?

25 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप लोयल ने रिपोर्ट दी कि वन मंडल झुंझुनूं की गश्ती टीम चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित कबूतरखाना बस स्टैंड के पास नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान खेजड़ी से भरी चार पिकअप गाड़ियां आती दिखीं। रुकने का इशारा करने पर तीन वाहन नाकाबंदी तोड़कर भाग गए।

एक पिकअप (RJ 18 GC 8719) ने सरकारी वाहन (RJ 18 UA 6737) व अन्य निजी वाहनों को टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया।

पीछा करने पर पिकअप एक दुकान में टकराकर रुक गई। चालक को मौके पर पकड़ लिया गया।


आरोपी की पहचान

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुमित पुत्र मनीराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी छावसरी, तहसील उदयपुरवाटी बताया।

प्रकरण संख्या 62/2026 में धारा 121(1), 132 बीएनएस 2023 व 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस की कार्रवाई

थाना चिड़ावा प्रभारी के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

क्षतिग्रस्त वाहनों का मैकेनिकल मुआयना भी करवाया गया।

27 फरवरी 2026 को आरोपी को झुंझुनूं से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को 28 फरवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


प्रशासन का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झुंझुनूं जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur