Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : नकली सोना रखकर असली गोल्ड गायब! झुंझुनू में 8 गिरफ्तार, 1.555 किलो सोना बरामद

, ,

Video News : नकली सोना रखकर असली गोल्ड गायब! झुंझुनू में 8 गिरफ्तार, 1.555 किलो सोना बरामद

Police team displaying recovered gold ornaments in Nawalgarh PNB scam

SP की बड़ी कार्रवाई: नवलगढ़ गोल्ड लोन घोटाले का खुलासा

नवलगढ़ (झुंझुनूं)। नवलगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक शाखा में हुए फर्जी गोल्ड लोन घोटाले और गोल्ड चोरी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए अब तक 1 किलो 555 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


YouTube video

8.78 करोड़ का फर्जी गोल्ड लोन

जांच में सामने आया कि पूर्व बैंक मैनेजर अमित जांगिड ने 214 खातों पर फर्जी गोल्ड लोन जारी किए।

इन खातों के माध्यम से करीब 8.78 करोड़ रुपए का गोल्ड लोन जारी कर गबन किया गया।


20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी अमित जांगिड पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसे और बैंक में बीसी चलाने वाले सहयोगी संतोष सैनी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।


6 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

नवलगढ़ पुलिस ने गोल्ड चोरी और फर्जी गोल्ड लोन प्रकरण में 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • ओमप्रकाश
  • संदीप कुमार
  • सुनील कुमार
  • सुनील सुण्डा
  • रमेश सैनी
  • धीरज सैनी

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।


ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

जांच में खुलासा हुआ कि:

  • फर्जी ऑनलाइन खाते खोले गए
  • गोल्ड लोन स्वीकृत कर OTP बैंक में ही प्राप्त किया जाता था
  • पैकेट में नकली सोना रख दिया जाता था
  • असली सोना निकालकर बाजार में खपा दिया जाता था

गोल्ड सेफ ड्यूल कंट्रोल सिस्टम के तहत संचालित थी, जिसकी संयुक्त जिम्मेदारी शाखा अधिकारियों के पास थी।


2.32 करोड़ की बरामदगी

पुलिस द्वारा बरामद 1 किलो 555 ग्राम सोने के आभूषणों की बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपए बताई गई है।


जांच जारी

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर रही है। अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur