Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News – कैंफे व रेस्टोरेंट पर अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

, ,

Video News – कैंफे व रेस्टोरेंट पर अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

13 संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार एवं महिलाओ एवं युवतियों को समझाइश के बाद छोड़ा

नीमकाथाना, कैंफे व रेस्टोरेंट पर अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। DST नीमकाथाना व थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध कैंफे व रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। DST नीमकाथाना इंचार्ज सरदारमल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए संदिग्ध मिले युवक युवतियों को चैक कर 13 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और मौके पर मिली महिलाओ व युवतियों को समझाईश बाद व हिदायत दे कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। वही इस कार्रवाई में कैंफे व रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट नीमकाथाना

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur