Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में साइबर ठगी का खुलासा, 97 लाख का लेनदेन

Police arrest accused in Surajgarh cyber fraud case

बैंक खाता किराये पर देकर साइबर ठगों की मदद, 49 शिकायतें दर्ज

झुंझुनू, पुलिस थाना सूरजगढ़ ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खाता किराये पर देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Brijesh Jyoti Upadhyay के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन व वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी दौलतराम (आरपीएस प्रोबेशनर) के नेतृत्व में टीम ने मामला उजागर किया।


YouTube video

97 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन

नेशनल साइबर पोर्टल पर एक बैंक खाते के खिलाफ 49 शिकायतें दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा बलौदा (सूरजगढ़) के खाते में जुलाई 2025 से 14 फरवरी 2026 के बीच 97,04,805 रुपये का लेनदेन हुआ।

खाता धारक विजयपाल (38), निवासी बलौदा, ने पूछताछ में बताया कि उसने लालच में आकर अपना खाता सीकर निवासी जयंत मोयल को मासिक कमीशन पर दे दिया था।


49 शिकायतें और संगठित गिरोह का खुलासा

जांच में पाया गया कि खाते का उपयोग नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।

समन्वय पोर्टल पर इस खाते से जुड़ी 49 साइबर ठगी शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार कर उसके साथी जयंत गोयल को नामजद किया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं तथा Information Technology Act 2000 की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।


अनुसंधान जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठग गिरोह को उपलब्ध कराया। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur