Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू : खाटू पैदल जा रहे श्रद्धालुओ को मारुति अल्टो ने मारी टक्कर

, ,

Video News : झुंझुनू : खाटू पैदल जा रहे श्रद्धालुओ को मारुति अल्टो ने मारी टक्कर

Udaipurwati road accident Maruti Alto collision

उदयपुरवाटी में हुआ सड़क हादसा, 2 घायल

उदयपुरवाटी, झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में हरियाणा से खाटू श्याम जी की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालु अभिषेक पुत्र बारु राम नाई (23, लाखन माजरा, रोहतक) और सावित्री पत्नी प्रताप (62, बलाई, रोहतक) वाहन की टक्कर का शिकार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उदयपुरवाटी पहुँचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अरुण शर्मा और उनकी टीम ने घायलों को सीकर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारुति अल्टो को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में चालक और वाहन की पहचान की जा रही है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया हादसे के बाद हमने तुरंत मदद की, श्रद्धालु को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाया।

वही सड़क पर पैदल चलने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। और वाहन चालक सड़कों पर गति नियंत्रित रखें। जिससे ऐसे हादसों पर रोकथाम लग सके।

शेखावाटी लाइव के लिए उदयपुरवाटी से कैलाश बबेरवाल की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur