झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के सारी गांव में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है।
59 वर्षीय रामसिंह पचार की कुएं में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
मोटर चलाने गए थे, अचानक फिसला पैर
जानकारी के अनुसार, रामसिंह रात के समय खेत में बने कुएं की मोटर चलाने गए थे।
इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे सीधे कुएं में जा गिरे।
परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वे पेशे से ड्राइवर थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक के बेटे सुनील ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।
सूचना मिलने पर सुलताना थाने से एएसआई बनवारी लाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव
शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
प्रारंभिक जांच में हादसा माना गया
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह घटना पैर फिसलने से हुआ हादसा बताया जा रहा है।
चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट



