Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / हरियाणा में 4 अक्टूबर से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

,

हरियाणा में 4 अक्टूबर से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana rain alert : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। प्रदेश में 4 अक्टूबर से एक नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। वहीँ आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे कि पिछले काफी दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। वहीँ आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है जिससे किसनों कि चिंता भी बढ़ गई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के आसार है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

4 अक्टूबर से एक्टिव होगा नया सिस्टम

डॉ. खीचड़ के अनुसार, 4 अक्टूबर से हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो जाएगा, जिसके कारण प्रदेश में बारिश होगी। 5 अक्टूबर को यह डिस्टर्बेंस पूरे हरियाणा में सक्रिय रहेगा। 7 अक्टूबर तक इसका प्रभाव बना रहेगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि पूरी तरह से ठंड आने में दिवाली तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

5 अक्टूबर को हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम ?

5 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार है। विशेष रूप से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। वर्तमान में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

गिरेगा तापमान बढ़ेगी ठंडक

बता दे कि प्रदेश में अब जल्द लोगों को ठंढ का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल राज्य में सिरसा में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पानीपत में सबसे कम 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीँ IMD अपडेट के अनुसार सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।
आगामी मौसम पूर्वानुमान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur