Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Rain Alert : अचानक बदला इन जगहों का मौसम, 27 से 30 अक्टूबर तक अति भारी बारिश का अलर्ट जारी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Rain Alert : अचानक बदला इन जगहों का मौसम, 27 से 30 अक्टूबर तक अति भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD alert for heavy rains: मानसून कि वादे के बाद आज से देश के कई क्षेत्रों में मौसम बदल रहा है। जानकारी के लिए बता दे कि भारत (India) से दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी बारिश (Rain) के आसार बन रहे है।

इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट Rain Alert

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों आज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव क्षेत्र बन रहा है, जोकि आज यानी 27 अक्टूबर को मोन्था चक्रवात के रूप में बदल सकता है।

अगले दो दिनों तक तूफानी बारिश Rain Alert

विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश, तूफानी हवाएं और अशांत समुद्री स्थिति बनी रहेगी।

100KMPH की रफ्तार से चल सकती है हवा Rain Alert


IMD के अनुसार, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और 28 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।

29 अक्टूबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है और मछलीपट्टनम-कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र तट पर लैंडफॉल करेगा।

इस दौरान हवा की गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। साथ ही, मौसम विभाग ने कहा कि 1-2 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें भी उठ सकती है।

इसे देखते हुए तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

गुजरात में अति भारी बारिश अलर्ट जारी


IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि देश के पश्चिमी राज्य गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि 28 और 29 तारीख को भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, द्वारका और गिर सोमनाथ जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग ने अमरेली और गिर सोमनाथ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट ( Orenge Alert ) जारी किया है। विभाग ने कहा कि अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन और एक ट्रफ के कारण मॉनसून के बाद की एक्टिविटी से 30 अक्टूबर तक और बारिश होने की उम्मीद है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur