Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / 20-21-22-23 दिसंबर को राजस्थान में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंढ, देखें पूर्वानुमान

20-21-22-23 दिसंबर को राजस्थान में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंढ, देखें पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कड़ाके कि ठंढ का दौर शरू हो चूका है। सुबह शाम धुंध का कोहराम देखने को मिल रहा है। वहीँ प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तरी हवा कमजोर हो गई, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पाली, करौली, उदयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बढ़ने से सुबह-शाम की सर्दी में थोड़ी राहत रही। लेकिन आने वाले दिनों में ये राहत नहीं मिलने वाली है।

आज और कल तापमान में रहेगा उतर चढ़ाव

मौसम विज्ञान ( IMD) केन्द्र जयपुर ने राज्य में 21 दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने का अनुमान जताया है।

22 और 23 दिसंबर को 10 जिलों में अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि 22 और 23 दिसंबर को 10 जिलों में घना कोहरा छाने और शीतलहर ( Coldwave ) का यलो अलर्ट (Yellow Alert ) जारी किया है। साथ ही 24 दिसंबर से पारा गिरने की भी संभावना है।

4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर और सिरोही का माउंट आबू रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शुक्रवार दिन में मौसम साफ रहा

शुक्रवार दिन में अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहा। धूप तेज होने से कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur