Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, देखें IMD का ताजा अपडेट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, देखें IMD का ताजा अपडेट

Heavy Rain Alert : अब देशभर में के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न बेहतरीन रहा। वहीँ कई राज्यों में मानसून बारिश ने कहर भी बरपाया था। फसलें तबाह हो गई थी। नदी नाले दरिया बन गए थे लोगों को बाढ़ जैसी समस्या से झूझना भी पड़ा था। वहीँ अब एक बार फिर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार नया अलर्ट जारी हुआ है। इस हिसाब से 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को केरल के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ बिजली गरजने की भी संभावना है।

आंध्रप्रदेश- तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?


IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आंध्रप्रदेश में 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर के दौरान 17 और 18 नवंबर को तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 16, 19 और 20 नवंबर को रिमझिम बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवाएं चलने का भी अलर्ट है। तमिलनाडु में भी बारिश का दौर अभी जारी है। राज्य में मौसम एक बार फिर तेवर दिखाने की तैयारी में है। 16-20 नवंबर को राज्य के कई जिलों में जमकर बादलो बरसेंगे।

16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को यहां भी बारिश का अलर्ट

देश में कुछ अन्य जगहों पर भी मौसम फिर तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 16, से 20 नवंबर के दौरान रुक-रूककर माहे, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

राजस्थान और दिल्ली में क्या रहेगा मौसम का हाल?


राजस्थान और दिल्ली में इस बार मानसून का सीज़न काफी शानदार रहा और अच्छी बारिश हुई, लेकिन फिलहार बारिश का अलर्ट तो नहीं है लेकिन शीतलहर ने लोगों कि कंपकंपी छुड़ाना शरू कर दी है। अब ठंड का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान और दिल्ली में 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को ठंड बढ़ेगी। सुबह और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur