Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी हवाओं से पहाड़ी इलाकों की बर्फ़बारी ने प्रदेश में सुबह शाम के तापमान में बड़ी गिरावट का काम किया है। वहीँ आने वाले दिनों में प्रदेश के अंदर ये ठंढ और अधिक देखने को मिलेगी
हरियाणा के तापमान में बड़ी गिरावट Haryana Weather Update
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की बीते दिन सूबे के कई जिलों में तापमान में कमी आई है। बुधवार तक जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास था, जोकि वीरवार को 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। यमुनानगर और सोनीपत में सबसे ज्यादा तापमान गिरा।
आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम Haryana Weather Update
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग ( IMD update ) के अनुसार राज्य में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की संभावना बनी रहेगी। बीते दिन सोनीपत और हिसार की रात सबसे ठंडी रही।