Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / हरियाणा में ठंड का कहर जारी, आज भी 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, खेतों में जमने लगा पाला…किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

हरियाणा में ठंड का कहर जारी, आज भी 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, खेतों में जमने लगा पाला…किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : हरियाणा में ठंड का कहर जारी, आज भी 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, खेतों में जमने लगा पाला…किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Haryana Weather Update Today : हरियाणा में आज सुबह सुबह कड़ाके कि ठंढ देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का खर देखने को मिल रहा है। जिससे लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है । अब तो रात ही नहीं बल्कि दिन में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। जिससे आमजन को घर से बाहर निकलने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ IMD ने के नए अलर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलेगी। चलिए जानते है आज पूरा दिन हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

आज ठंढी हवाओं से और बढ़ेगी ठंढक

मौसम विभाग ने आज भी कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। रात के समय महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय करनाल और कैथल जिले प्रदेश में सबसे ठंडे रहे, जहां अधिकतम तापमान केवल 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही खेतों में पाला जमने लगा है।

सिरसा हिसार समेत कई जिलों में घना कोहरा

मौसम विभाग ( IMD Update) के अनुसार प्रदेश के उत्तरी जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का अनुमान है। इन जिलों में अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। वहीं हिसार व सिरसा में भी गहरा कोहरा पड़ सकता है। इनके अलावा अन्य स्थानों पर कोहरा छा सकता ( Heavy Fog Alert) है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि महेंद्रगढ़ जिला व अन्य कई स्थानों पर तापमान नीचे जाने की वजह से खेतों में पाला भी जम सकता है। जिससे किसानों की फसलों में नुकसान हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों में मौसम

बता दे कि हरियाणा के अंदर पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। कल यानि रविवार प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा है। जहां प्रदेश के 9 जिलों में ‘कोल्ड डे’ ( Cold Day Alert) की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में रात को इतना पारा गिर गया कि अब खेतों में फसलों में पाला जमना शुरु हो गया है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीँ किसान इस मोके पर सही समय पानी दे ताकि फसलों कि बचत हो सके।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur