Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद शीतलहर का असर; आज से पड़ेगी हाड कंपा देने वाली ठंढ

हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद शीतलहर का असर; आज से पड़ेगी हाड कंपा देने वाली ठंढ

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद शीतलहर का असर; आज से पड़ेगी हाड कंपा देने वाली ठंढ

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  बता दे की मौसम की करवट से कई जिलों में बारिश और ओलावर्ष्टि से कड़ाके की ठंढ का असर देखने को मिला है। बता दे की मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज हवाओं के बाद अब कड़ाके की ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जनवरी के लिए राज्य में प्रतिकूल मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, वहीँ बर्फीली हवाओं से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। तापमान में कल की तुलना में 2.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.7°C नीचे रहा, जिससे दिन में काफी ठंड महसूस की गई।

हरियाणा में येलो अलर्ट जारी 

IMD के नए अपडेट के अनुसार पूरे हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विशेष रूप से अंबाला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे एक बार फिर प्रदेश में ठंढ का असर बढ़ने वाला है। 

1 फरवरी से एक नए ‘पश्चिमी विक्षोभ’

बता दे की प्रदेश में 1 फरवरी से एक नए ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से फरवरी की शुरुआत में फिर से बादल छाने और हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। 29 और 30 जनवरी के दौरान भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन