Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / शेखावाटी में फिर लोटी ठंढ, कई जिलों में कोहरे ने छुड़ाई कंपकंपी, जानें अगले 4 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

,

शेखावाटी में फिर लोटी ठंढ, कई जिलों में कोहरे ने छुड़ाई कंपकंपी, जानें अगले 4 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : शेखावाटी में फिर लोटी ठंढ, कई जिलों में कोहरे ने छुड़ाई कंपकंपी, जानें अगले 4 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज मौसम में बड़ा बदलाव नजर आने वाला है।  प्रदेश में एक बार फिर से ठंढ लोट चुकी है।  बता दे की राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही सर्दी फिर से बढ़ गई है और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले तीन-चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाने की संभावना जताई है। वहीँ कोहरे कि वजह से आज सुबह विजिबिलिटी ना के बराबर देखने को मिल रही है।  जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। 

पिछले 24 घंटों का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक बता दे कि पिछले 24 घंटे में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, नागौर, सीकर, बीकानेर समेत उत्तर-पश्चिम के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए। मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में उत्तरी हवा के असर से पारा 4 डिग्री तक गिर गया। शेखावाटी के इलाकों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट (10 डिग्री से नीचे) में दर्ज हुआ। जबकि दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

सीकर फिर रहा ठंढा 

इससे पहले मंगलवार को राज्य में शेखावाटी के एरिया में सर्द हवा के असर से सुबह-शाम की सर्दी तेज हो गई। कल सबसे ज्यादा ठंडा इलाका सीकर, नागौर, फतेहपुर (सीकर), पाली का रहा।Rajasthan Weather Update

आगे कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम 

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान कुछ शहरों में हल्के बादल छा सकते हैं, जबकि उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा।