Haryana Weather Update : हरियाणा में खिलखिलाती धुप से एक बार फिर मौसम बदलने लग गया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही धुप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हिसार, नूंह और भिवानी जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने से दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस की गई है। वहीँ प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है जिससे बारिश के आसार बन रहे है।
बता दे की प्रदेश में तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी से गर्माइश महसूस होने लगी है। हरियाणा के 7 जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से करीब 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।
17 फरवरी से बारिश के आसार
IMD के नए अपडेट के अनुसार राज्य में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है, जबकि शेष दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं शुष्क और हल्के ठंडे मौसम का सीधा असर रबी फसलों पर पड़ सकता है, खासकर गेहूं, सरसों और सब्जियों पर नमी को लेकर प्रबंधन जरूरी है।
किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
आईएमडी ने सलाह दी है कि राज्य में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के बढ़ते तापमान को देखते हुए हल्की सिंचाई करें।
IMD के अनुसार 48 घंटों में इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है। किसानों को संवेदनशील सब्जियों और नर्सरी की निगरानी करनी चाहिए। पशुपालकों को सलाह है कि पशुओं को रात में खुले में न बांधें और उन्हें सूखा व गर्म बिछावन उपलब्ध कराएं, ताकि दुग्ध उत्पादन व स्वास्थ्य पर असर न पड़े।
