Haryana Weather Update : हरियाणा में सुबह सुबह सिरसा-हिसार फतेहाबाद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। सुबह सुबह कि ठंढ से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। मौसम विभग के नए अलर्ट ने एक बार फिर आमजन कि चिंता बड़ा दी है। बता दे कि एक बार फिर बारिश के आसार जताये जा रहे है। प्रदेश में 5 और 6 जनवरी को बदलवाई को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। सुबह और रात के समय बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें और वाहन चलाते समय कोहरे के कारण सावधानी बरतें।
फिलहाल मौसम विभाग ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे, दिल्ली-हिसार हाईवे और केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और जींद में हल्का कोहरा छाया हुआ है। रात को सबसे अधिक तापमान रोहतक में 10.1 डिग्री रहा।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी समेत कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति
इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। शीत हवाओं के कारण एक दिन पहले की बात करें तो शनिवार को महेंद्रगढ़ में पारा गिरकर 3.0°C पर पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम है। हिसार में तापमान 5.2°C और नारनौल में 4.5°C रहा। अंबाला और चंडीगढ़ में दिन का तापमान 14.0°C दर्ज किया गया था। बीती रात को हिसार मे तापमान 7.3 डिग्री रहा।
हरियाणा के जिलों में तापमान
मौसम विभाग कि ताजा जानकारी के अनुसार बता दे कि बीती रात को आज राज्य का सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा गिरकर 3.0°C तक पहुंच गया।
दक्षिण हवाओं से लगातार प्रदेश ठिठुर रहा है। हरियाणा में शीतलहर का असर साफ देखा जा रहा है। नारनौल में तापमान 4.5, फरीदाबाद में 5.4, हिसार में 7.3, रोहतक में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में गिरेगा और अधिक तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हरियाणा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाने की भी चेतावनी दी गई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
5 और 6 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम
दो दिन बादल छाएंगे, शीत लहर चलेगी : चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। लेकिन 5 व 6 जनवरी को बीच बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।



