Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / हरियाणा पर 48 घंटे रहेंगें भारी, इन 6 जिलों में जम जायगा पाला, न्यूनतम तापमान में होगी तेजी से गिरावट

,

हरियाणा पर 48 घंटे रहेंगें भारी, इन 6 जिलों में जम जायगा पाला, न्यूनतम तापमान में होगी तेजी से गिरावट

Haryana Weather Update : हरियाणा को ठंढ ने पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया है। आने वाले दिनों में कड़ाके कि ठंढ के लिए अलर्ट जारी हो गया है। बता दे कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान के साथ लगने वाले हरियाणा के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि प्रदेश में हल्की बादलवाई सुबह और शाम के समय देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर से एक बार फिर ठंड और बढ़ सकती है। खासकर न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट जारी है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि सुबह और देर रात के समय घना कोहरा और पाला पड़ने की स्थिति बन सकती है।

सिरसा, फतेहाबाद समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट

प्रदेश में लगातार दो दिन बर्फीली हवाएं चलेंगी। इसके कारण तापमान में कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 दिसंबर से राजस्थान के साथ हरियाणा के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल शामिल हैं। यहां बर्फीली हवा चलने से ठंड में इजाफा होगा।

अधिकतम तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे मौसम का मिजाज मिलाजुला बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा 06 दिसंबर 2025 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.8°C बढ़ा है। हालांकि, यह अब भी सामान्य से 2.1°C नीचे बना हुआ है।

9 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके कि ठंढ

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 9 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। परंतु 9 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur