Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में देर रात से बारिश देखने को मिल रही है। जिसके चलते कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. राजधानी जयपुर, बीकानेर और अजमेर में देर रात तक बादलों की आवाजाही बनी रही और बारिश जैसा माहौल रहा. बुधवार सुबह जयपुर में तेज और ठंडी हवाएं चलती रहीं. आसमान घने बादलों से ढका रहा. मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया है.
आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट( Orange Alert)
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक बता दे की जयपुर ने आज बुधवार को सीकर, जयपुर, दौसा, चुरू, झुंझुनूं, टोंक, अलवर, अजमेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert) जारी किया है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, इन जिलों की अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगहों पर आकाशीय बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है. कहीं-कहीं पर तेज हवा (30-40 kmph) चलने की संभावना है.
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बूंदी, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और प्रतापगढ़ जिलों में यलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. यहां 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हालांकि इन क्षेत्रों में मौसम की तीव्रता ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों की तुलना में कुछ कम रहने का अनुमान है, फिर भी सतर्कता जरूरी है.
शेखावाटी इलाके में आज हल्की से मध्यम बारिश बारिश
बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के साथ-साथ शेखावाटी इलाके में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए (Rain Alert) हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.
तेज बारिश के साथ ओलावर्ष्टि
बता दे की मंगलवार शाम को नागौर जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि (Hailstrom)हुई, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा. सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. नागौर के अलावा सीकर, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई. इन इलाकों में मौसम अचानक बदलने से ठंडक बढ़ गई है.
