Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का बदलाव देखने को मिला है। बता दे की कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत मिली है। बादलवाई के कारण तापमान सामान्य बना रहा। प्रदेश के कई जिलों में कल शाम से आज सुबह तक बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे अधिकतम तापमान में रोजाना की तुलना में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीँ आने वाले दिनों में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे बारिश के आसार बन रहे है।
राज्य में तापमान
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की राज्य का अधिकतम तापमान 24°C के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 11 फरवरी से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेगी। अंबाला में तापमान 23.8°C, हिसार 24.4°C और गुरुग्राम में पारा 24.8°C डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम अधिकतम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर 20.1°C रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटों में रोहतक में तापमान में सबसे अधिक 2.3°C की वृद्धि देखी गई।Haryana Weather Update

17 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
IMD के अनुसार बता दे की हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। नए सिस्टम एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते है। क्योंकि 17 फरवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम को बदल सकता है। एचएयू के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तापमान गेहूं के लिए अनुकूल बना हुआ है।Haryana Weather Update
