Haryana Weather Update : हरियाणा में बूंदाबांदी और ओलावर्ष्टि से एक बार फिर से ठंढ लौट गई है। आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। बता दे की जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में विजब्लीटी लगभग शून्य तक रह गई है। वहीँ बता दे की सिरसा, सोनीपत, करनाल, नारनौल, फतेहाबाद, हिसार समेत अधिकांश जिलों में कोहरे से विजिबिलिटी न क बराबर है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव के कारण बनी हुई है। इसी वजह से बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
रात के तापमान में गिरावट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक फरवरी को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण कोहरे का मौसम फिर से बन गया है। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत महसूस की जाएगी। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है।
धीमी गति से वाहन चलाने की अपील
बता दे की प्रदेश में आज रोडवेज भी अपने रस्ते से भटक गई। कोहरे का असर होने की वजह से विभाग ने वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है और कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। Haryana Weather Update
कल से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। कल से कोहरे की तीव्रता में कमी आने और मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
अगले सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह के बाद ठंड का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। इससे किसानों, यात्रियों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।Haryana Weather Update
