Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा के 7 जिलों में आज घने कोहरे के साथ ठंढ का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में बदलाव, देखें IMD का ताजा अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा के 7 जिलों में आज घने कोहरे के साथ ठंढ का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में बदलाव, देखें IMD का ताजा अपडेट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Haryana Weather Update : हरियाणा के 7 जिलों में आज घने कोहरे के साथ ठंढ का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में बदलाव, देखें IMD का ताजा अपडेट

Haryana Weather Alert : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है।  प्रदेश के 7 जिलों में आज घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। जिससे विजिबलिटी कम देखने को मिलेगी। जिससे यातयात में काफी परेशानी देखने को मिलने वाली है। सबसे ज्यादा परेशानी उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगी। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव और हवा बदलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

पिछले 24 घंटों में मौसम 

बता दे की पिछले 24 घंटों मेंतापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 जनवरी को राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया। इसके बावजूद सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है।


आज इन जिलों के लिए अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में कोहरे की चेतावनी दी है। बाकी जिलों में मौसम साफ रह सकता है। वहीं हरियाणा में सोमवार से स्कूल फिर से ओपन हो रहे हैं।

नारनौल रहा सबसे ठंडा

हरियाणा में बीते दिन न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह इलाका राज्य में सबसे ठंडा रहा। अन्य जिलों की बात करें तो करनाल में 4.9 डिग्री, रोहतक में 5.4 डिग्री और हिसार में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।