Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा में सुबह सुबह छाया घना कोहरा, आज रात बदलेगा मौसम, कल कई जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में सुबह सुबह छाया घना कोहरा, आज रात बदलेगा मौसम, कल कई जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Haryana Weather Update : हरियाणा में सुबह सुबह छाया घना कोहरा, आज रात बदलेगा मौसम, कल कई जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है।  बता दे की आज प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाएगा। जबकि देर रात से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे बारिश और ओलावर्ष्टि के आसार जताये जा रहे है। नए महीने की शरुवात से प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  जिससे कड़ाके की ठंढ पड़ेगी और ठंढक फिर से लोट जायगी। 

 

 आज प्रदेश में घणे कोहरे का अलर्ट 

हरियाणा कई जिलों में सुबह के समय मौसम साफ रहा, हिसार फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह से ही हल्की धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। दूसरी तरफ पानीपत, सोनीपत, करनाल समेत जीटी रोड बेल्ट में जीरो विजिबिलिटी रही। वहीं खेतों में सुबह पाला भी दिखाई दिया। इससे प्रदेश भर में हल्की ठंड बनी हुई है।

आज रात से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बता दे कि आज रात से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कल यानी 1 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है।Haryana Weather Update

 

किसानों और पशुपालकों को अलर्ट

बता दे कि प्रदेश में एक बार फिर से ठंढक लौटने वाली है। राज्य में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर खासकर खेतों में खड़ी फसलों और खुले में बंधे पशुओं पर पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

 

एक फरवरी को इन जिलों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), फरीदाबाद और पलवल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है।Haryana Weather Update