Haryana Weather Update : हरियाणा में देर रात अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कई जिलों में जमकर बारिश हुई। प्रदेश में तेज बिजली की कड़कड़ाहट के साथ कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। बता दे की दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत यमुनानगर सहित हिसार, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में तड़के सुबह से बारिश शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि ( Hailstrom Alert) की भी संभावना है। आने वाले 48 घंटों तक प्रदेश के कोने कोने में बारिश के आसार है।
7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जानकारी के लिए बता दे की आज भी मौसम में कड़ाके की ठंढ का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert) जारी किया है। यहां बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 60 किलोमीटर/ घंटे की दर से ठंडी हवाएं चल रही है।

इसके अलावा बाकी जिलों में यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। अन्य जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
हालांकि, बादलों की आवाजाही से रात के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे रात की ठिठुरन कम होगी, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी।
बैक टू बैक नया सिस्टम होगा एक्टिव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 25 जनवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) के कारण कई जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
24 जनवरी का रात से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी आशंका है, जिससे 25 जनवरी से अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना बन रहेगी। हांलाकि इससे रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने और दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
