Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा में कल रात से लौटेगा बारिश का दौर; तेज अंधड़ के साथ गिरेंगे ओले, देखें आज का मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में कल रात से लौटेगा बारिश का दौर; तेज अंधड़ के साथ गिरेंगे ओले, देखें आज का मौसम

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Haryana Weather Update : हरियाणा में कल रात से लौटेगा बारिश का दौर; तेज अंधड़ के साथ गिरेंगे ओले, देखें आज का मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा के कई जिलों में आज शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है।  वहीँ कल से प्रदेश में फिर से मौसम बदलने वाला है।  जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावर्ष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। जनवरी माह में अब तक हरियाणा को चार प्रमुख पश्चिमी विक्षोभों ने प्रभावित किया है, जिनमें 22-23 जनवरी और 27-28 जनवरी वाले सिस्टम काफी प्रभावी रहे, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। 

प्रदेश में ठिठुरन बरकरार 

 आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों और सैटेलाइट ईमेज के अनुसार, प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय अत्यधिक घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। साथ ही शीतलहर चल रही है। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जनवरी की रात से एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा।

पिछले 24 घंटों में बढ़ा तापमान 

बता दे की अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में धूप खिलने के कारण दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 22.5°C दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटों में तापमान में 8 डिग्री का बड़ा उछाल आया।

औसत अधिकतम तापमान में पूरे प्रदेश में लगभग 1°C की वृद्धि हुई है। हालांकि, रोहतक और हिसार जैसे क्षेत्रों में दिन का तापमान अभी भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम बना हुआ है,

 

कल से फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम 

31 जनवरी से चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 30 व 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने और अलसुबह व देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध रहने की संभावना है।  31 जनवरी देर रात्रि व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। 2 और 3 फरवरीको राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।