Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा में तीखी हवाओं का कहर, 8 डिग्री तक गिरा तापमान, आज 14 जिलों में IMD अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में तीखी हवाओं का कहर, 8 डिग्री तक गिरा तापमान, आज 14 जिलों में IMD अलर्ट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Haryana Weather Update : हरियाणा में तीखी हवाओं का कहर, 8 डिग्री तक गिरा तापमान, आज 14 जिलों में IMD अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह सुबह कई जिलों में तीखी हवाओं का कहर देखने को मिला।  बता दे की कई जिलों में बारिश और ओलावर्ष्टि से तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीँ आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदलेगा जिस से झमाझम बारिश एक बार फिर से होगी। 

आज 14 जिलों में अलर्ट 
 

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई है। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वहीं अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है।Haryana Weather Update


पिछले 24 घंटे में मौसम 
 

बता दे की पिछले 24 घंटों के दौरान हैयाना में ताबडतोड बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश अंबाला में हुई। यहां सुबह तक हुई 14.5 एमएम बारिश के बाद दिन में 42.2 एमएम की भारी गिरावट हुई, जिससे यहां कुल 56.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
।Haryana Weather Update

26 शाम से फिर बदलेगा मौसम 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर के अनुसार हरियाणा में आज पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 शाम से मौसम में फिर बदलाव होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद 28 जनवरी के बाद फिर से हवाएं बदलेंगी और ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।Haryana Weather Update