Haryana Weather Update : हरियाणा में दशकों बाद गिरा इतना तापमान, 13 शहरों में आज कोहरे का ओरेंज अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम
Haryana Weather Update : हरियाणा में पहाड़ों की ठंड से मैदानी इलाकों में हाल बेहाल हो गया है। बता दे की बर्फीली हवाओं के कारण तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। जिससे कई शहरों में ठिठुरन बढ़ गई है। आलम ये है की लोग घरों में दुख्ने के लिए मजबूर है। सुबह शाम कोहरे से यातयात प्रभावित हो रहा है। बुधवार हिसार का तापमान सबसे कम 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। 10 सालों में पांचवीं बार ऐसा हुआ है, जब न्यूनतम तापमान हिसार में 0.5 डिग्री से नीचे गया है।
IMD अपडेट के अनुसार बता दे कि हिसार में न्यूनतम तापमान पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2025 में 15 जनवरी को तापमान 3.5 डिग्री, 2024 में 16 दिसंबर को 1.1 डिग्री दर्ज किया था।
सिंगल डिजिट में पहुंचा तापमान
बता दे कि इस कड़ाके कि ठंढ से 8 जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में सर्दी और कोहरे को देखते हुए ओरेंज अलर्ट ( Orenge Alert) जारी किया है। इसमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं।
कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
इन जिलों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा और शीतलहर ( Cold Wave Alert )का असर रहने की संभावना है। वहीं यलो अलर्ट ( Yellow Alert )पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में जारी किया गया है, जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। यहां भी घना कोहरा ( Dence Fog) छाए रहने और ठंड का असर बने रहने के आसार हैं।
8 डिग्री तक गिरा तापमान
हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत सीवियर कोल्ड डे ( Cold Day Alert) जैसी स्थिति रही। अंबाला में तापमान -8.8 डिग्री तक गिर गया। वहीं हिसार में -6.3 डिग्री, करनाल में -7.9 डिग्री कम दर्ज किया गया।
19 जनवरी से बारिश के आसार
आईएमडी के अनुसार 16 और 17 जनवरी को भी कई जिलों में कोहरे का असर जारी रहेगा, हालांकि 16 जनवरी से कुछ इलाकों में स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है। 18 जनवरी तक ठंड का असर बना रहने की संभावना है, लेकिन धीरे-धीरे कोहरे की तीव्रता में कमी आ सकती है। वहीं 19 जनवरी के बाद अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
