Haryana Weather Update : हरियाणा में अभी बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। बता दे की प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। आज सुबह कड़ाके की ठंढ से शरुवात हुई है। ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लगभग पूरा प्रदेश ठंढ की चपेट में है। बीते दो दिनों में हुई वर्षा और तेज हवाओं ने तापमान को तेजी से नीचे गिराया है। हरियाणा में 2 दिन पहले हुई बारिश से कई जिलों में कोहरे से लोगों को जरुर राहत मिली है।
27 और 28 जनवरी को बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) के आंशिक प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा ( Rain ALert) हो सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
