Haryana Weather Update : हरियाणा में बीते दिन हुई बारिश और ओलावर्ष्टि का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आज 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट ( Cold Wave Alert) है। जिसके चलते कई ट्रेनें लेट है। हिसार में धुंध के कारण 4 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। किसान एक्सप्रेस ( KIsan Express) अपने निर्धारित समय से 51 मिनट देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे हिसार पहुंचती है। इसके अलावा रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस भी करीब 40 मिनट देरी से चल रही है।
इन जिलों में छाया कोहरा
प्रदेश के कई जिलों में आज कोहरा छाया हुआ है। सिरसा में सुबह की शरुवात धुप के साथ हुई .वहीँ हिसार, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत, कुरक्षेत्र और गुरुग्राम में सुबह से ही घना कोहरा छाया है। जींद में रोहतक हाईवे ( Jind Rohtak Highway) पर विजिबिलिटी जीरो रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। वहीँ बर्फीली हवाओं का असर जयादातर जिलों में देखने को मिला है जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान में तेजी से गिरावट
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक बारिश और ओलावृष्टि का असर देखा जा रहा है। वहीँ अधिकतम तापमान में साफ देखा जा सकता है। नारनौल में दूसरे दिन भी तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार (IMD Update) राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
31 जनवरी से फिर बदलेगा हरियाणा में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल हरियाणा में मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ेगी, वहीं दिन के समय धूप निकलेगी। लेकिन किसानों के लिए फिर से चिंता बढ़ सकती है क्योंकि 31 जनवरी को दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में छिटपुट बारिश ( Rain ALert )की संभावना जताई गई है।
1 फरवरी से बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने ताजा जानकारी सांझा करते हुए बताया की 1 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम सक्रिय होगा और अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती ( Hailstrom Alert) है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में ज्यादातर स्थानों पर तेज बारिश ( Heavy Rain ALert) हो सकती है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी हरियाणा में कई जगह बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
