Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बन रहे है बारिश के आसार, स्कूलों में 20 जनवरी तक बढ़ सकती है छुट्टियां
Haryana Weather Update : हरियाणा में सर्द मौसम का सिलसिला जारी है। वहीँ प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए सिस्टम से बारिश के प्रबल हालात बन रहे है। बता दे की प्रदेश में कड़ाके की ठंढ का कहर सुबह शाम देखने को मिल रहा है। आज सुबह की शरुवात कोहरे के साथ हुई है। सोनीपत और जीटी रोड के अन्य जिलों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में घना कोहरा छाया है। शहर के बाहरी इलाकों में विजिबिलीटी 10 मीटर से भी कम है।प्रदेश में शीतकालीन अवकाश आगे बड़ा दिया गया है। बता दे की अब बच्चों को 19 जनवरी तक छुट्टी मिलने वाली है। उम्मीद की जा रही है सोमवार और मंगलावर को भी स्कूलों में अवकाश रह सकता है।
पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटे मौसम की बात करें तो भिवानी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापमान में 1.2°C की मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। लेकिन राज्य का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.1°C कम बना हुआ है।
हिसार में न्यूनतम तापमान में करीब 4.4 डिग्री की गिरावट देखी गई। हिसार में तापमान 0.2 डिग्री से बढ़कर 2.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा नारनौल में तापमान 2.0 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 2.7 डिग्री दर्ज किया गया है।Haryana Weather Update
मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। खासतौर पर सुबह और देर रात को कोहरे का असर रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
18, 19 और 20 जनवरी हरियाणा में मौसम
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 18, 19 और 20 जनवरी को भी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों भी कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है। 19 जनवरी को एक-दो जगह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इसका असर सीमित रहेगा। Haryana Weather Update
इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी और 19 जनवरी रात को आने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है और प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है।
