Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा में आज करवट लेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, IMD का 18 जिलों के लिए अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज करवट लेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, IMD का 18 जिलों के लिए अलर्ट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Haryana Weather Update : हरियाणा में आज करवट लेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, IMD का 18 जिलों के लिए अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह से कई शहरों में कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह तेज हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ी है। वहीँ आज से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे तापमान गिरेगा और हाड़ कंपा देने वाली ठंढ देखने को मिल सकती है। 

आज 18 जिलों में बारिश के आसार 

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में आज बारिश ज्यादा असर दिखा सकती है, जबकि पश्चिमी जिलों में ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीँ 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जैसे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सिरसा में कोल्ड डे की स्थिति 
 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावर्ष्टि से पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान औसतन सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में कोल्ड वेव (शीतलहर) को लेकर चेतावनी जारी की है। सुबह से ही इन इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। 

2 से 5 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान

राज्य में न्यूनतम तापमान के अनुसार प्रदेश में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंढ का कोहराम देखने को मिल सकता है। कई जिलों में पारा 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठिठुरन महसूस की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur