Movie prime

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज 4 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, लगातार तीन दिन होगी बारिश, देखें IMD का अपडेट 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कोहरे का असर केवल उत्तरी हरियाणा के चार जिलों तक ही सीमित रहेगा। वहीं 22 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते बारिश हो सकती है।
 
 
 लगातार तीन दिन होगी बारिश

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग के मुताबिक अब तेजी से मौसम बदलने वाला है।  बता दे की इस दौरान लोगों को कड़ाके की ठंढ से राहत मिल सकती है।  वहीँ आज यानि सोमवार को उत्तरी हरियाणा के चार जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कैथल, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। बता दे की ज्यादातर इलाकों में आज मौसम साफ़ रहेगा। वहीँ सुबह शाम हल्की गति से हवा चलने की भी सम्भावना है। कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 


22 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना


चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कोहरे का असर केवल उत्तरी हरियाणा के चार जिलों तक ही सीमित रहेगा। वहीं 22 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते बारिश हो सकती है।



प्रदेश के अन्य किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है, जबकि शीतलहर चलने की संभावना नहीं जताई गई है। करनाल के इंद्री में रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 



हरियाणा में लगातार 3 दिन  बारिश की संभावना

मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक बता दे की  22 जनवरी से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर 22 जनवरी से 24 जनवरी तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीँ इस दौरान तेज हवाओं से ठिठुरन भी बढ़ सकती है।