Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Heavy Rain Alert: हो जाएँ तैयार! अगले 4 दिन इन राज्यों में दिखेगा भारी बारिश का रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट

,

Heavy Rain Alert: हो जाएँ तैयार! अगले 4 दिन इन राज्यों में दिखेगा भारी बारिश का रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Heavy Rain Alert: हो जाएँ तैयार! अगले 4 दिन इन राज्यों में दिखेगा भारी बारिश का रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert : भारत के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में बारिश और ओलावर्ष्टि से ठंढ का कहर जारी है। बता दे की IMD के नए अपडेट के अनुसार सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले चार दिन यानि कि 1, 2, 3, 4 फरवरी को आसमान से आफत बरसेगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में रहने वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब यूपी के मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में इन जिलों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने (वज्रपात) की संभावना है:

 

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट 

उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 4 फरवरी तक मौसम पलटी मारेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के संकेत हैं। खराब मौसम के कारण पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और ठंड बढ़ने की आशंका है।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम Heavy Rain Alert

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और आंधी चलने का अनुमान है। 2 फरवरी तक दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बौछारें पड़ पड़ी।  जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भूमध्य सागर से उठी नमी (पश्चिमी विक्षोभ) उत्तर भारत के आसमान पर छा गई है। इसके कारण न केवल बारिश होगी, बल्कि सर्द हवाएं चलने से ‘कोल्ड डे’ (Cold Day) जैसी स्थिति दोबारा पैदा हो सकती है।Heavy Rain Alert