Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : देश के 6 राज्यों फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : देश के 6 राज्यों फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : देश के 6 राज्यों फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : कल का मौसम 20 फरवरी 2026: फरवरी का महीना चल रहा है। ऐसे में देश के कई राज्यों में बारिश से एक बार फिर से ठंढ लोट आई है। वहीँ कई राज्यों में अब भी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की 6 राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। बीते दिन हुई बारिश और ओलावर्ष्टि से देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी नया अलर्ट जारी हुआ है। चलिए जानते है देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

कल इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की नई अपडेट के अनुसार 20 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक 6 राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इन राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है उनमें उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है।Kal Ka Mousam

23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 22-24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है।

24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी है।

23 और 24 फरवरी को ओडिशा में गरज और बिजली गिरने के साथ छिटपुट हल्की वर्षा की संभावना है।

दिल्ली में 20 फरवरी को बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन तापमान में अब बढ़ोतरी जरूर होगी।

उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को IMD ने बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 18 फरवरी को बारिश होने की वजह से कई शहरों में तापमान गिरने से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई। यू

बिहार में कल मौसम शुष्क रहेगा वहीँ आने वाले सप्ताह में बिहार में गर्मी अचानक से बढ़ेगी और तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

राजस्थान में कल 20 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बीते दिनों बारिश होने से कुछ जिलों में तापमान कम होने की संभावना है।Kal Ka Mousam

हरियाणा में कल 20 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बीते दिनों बारिश होने से कुछ जिलों में तापमान कम होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अब लगातार तापमान बढ़ेगा।