Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा में आधी रात से सिरसा फतेहाबाद समेत इन जिलों में भारी बारिश, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावर्ष्टि का भी अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में आधी रात से सिरसा फतेहाबाद समेत इन जिलों में भारी बारिश, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावर्ष्टि का भी अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में आधी रात से सिरसा फतेहाबाद समेत इन जिलों में भारी बारिश, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावर्ष्टि का भी अलर्ट जारी

Haryana Rain ALert : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदल चुका है। देर रात से सिरसा समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। बता दे की नए पश्चिमी विक्षोभ (WD) के प्रभाव से आज भी कई जिलों में बारिश के साथ साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट ( Hailstrom Alert) जारी हुआ है । मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में यह जानकारी साँझा की है। विशेष रूप से राजस्थान की सीमा से सटे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम का अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

देर रात सिरसा, फतेहाबाद में बारिश

बता दे की मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव नजर आया और देर रात हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीँ सिरसा के कई इलाकों में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ साथ तेज बारिश देखने को मिली है।

आज इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज भी सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों में ‘ओरेंज अलर्ट’ ( Orange Alert) जारी किया गया है। यहां 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना ( Hailstrom Alert) है।

वहीँ गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा में तापमान

पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करें तो हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। कल के मुकाबले औसत तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सिय की बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक गर्मी भिवानी में रही, जहां पारा 30.5 डिग्री तक पहुंच गया। पूरे हरियाणा में तापमान 26 डिग्री से ऊपर चला गया है।

हिसार में पारा 27.9, अंबाला में 28.7, रोहतक में 27.9, गुरुग्राम में 28.1, पानीपत में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। ाधिकांश जिलों में रात का पारा 12 से 14 डिग्री के बीच बना रहा, जिससे ठंड में कमी के संकेत मिल रहे हैं। वहीँ एक बार से प्रदेश में मौसम बदल गया है जिससे अब दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क नजर आएगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।