Heavy Rain ALert : देशभर में ठंढ का कहर जारी है। ऐसे में बारिश और ओलावर्ष्टि ने देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ आमजन पर पिछले ठंढ में मौसम की मार देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में अभी बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ, हरियाणा राजस्थान समेत कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम बदलने वाला है। इसकी वजह से यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। चलिए जानते है मौसम विभाग का नया अपडेट
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 28 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो कभी-कभी 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में देखने को मिल सकता है।
यूपी में बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के तराई और एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ कई जिलों में ओलावर्ष्टि देखने को मिलेगी। इस दौरान दोनों हिस्सों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
हरियाणा में फिर से बदलेगा मौसम
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) के असर से बीते 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 तारीख से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।
राजस्थान में बदलेगा मौसम
एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. आज भी बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस 27-28 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है.
झारखंड में 26 से बदलेगा मौसम
26 जनवरी की सुबह कुछ इलाकों में कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ और सूखा रहेगा. विभाग ने बताया कि 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर दो दिन बाद झारखंड में भी देखने को मिल सकता है.
