Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam: राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में सर्दी का रेड तो UP में ऑरेंज अलर्ट… पढ़ें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam: राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में सर्दी का रेड तो UP में ऑरेंज अलर्ट… पढ़ें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam : राजस्थान हरियाणा समेत देशभर के उतर भारत में कड़ाके कि ठंढ देखने को मिल रही है। सुबह शाम गिरते तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। बता दे कि वहीँ राज्यों के लिए कड़ाके कि ठंढ का अलर्ट जारी हो गया है।

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बाइक या साइकिल चलाते समय कानों में लगने वाली तेज हवा से लोग परेशान होने लगे हैं।

NCR के लोगों को तो कोहरे का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है। सुबह शाम हालात ऐसे हो जाते हैं कि 100 मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल हो जाता है।Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित ज्यादातर मैदानी राज्यों में सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी है। आने वाले दिनों में इन राज्यों में ये राहत कम नहीं होने वाली।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में घना कोहरा छाएगा। पंजाब-हरियाणा से बिहार तक धुंध की मोटी चादर नजर आएगी। कुल मिलाकर उत्तर भारत में विजिबिलिटी बेहद कम होगी।

दिल्ली के लिए तो मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है। IMD के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में कोहरे के चलते लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।Kal Ka Mousam

IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20–22 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

21 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।

अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर और भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। Kal Ka Mousam

मैदानों में सबसे कम न्यूनतम तापमान इंदौर में 4.5°C तक पहुंच गया है।

राजस्थान में भीषण सर्दी का दौर जारी है। IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 से 22 दिसंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur